
उदित वाणीजमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कार को लेकर भागने की फिराक में था. स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ा. इधर, लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल की पहचान बेल्डीह बस्ती निवासी परमानंद बाग के रूप में की गई. कार चालक को पुलिस थाने ले गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार सोनारी से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था जबकि कार भी उसी दिशा में जा रही थी. कार ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी.
See also Jamshedpur News : गोपाल मैदान में कल से स्वदेशी मेला, देश भर के 300 हस्तशिल्पी करेंगे शिरकत
Advertisement
<

