
उदित वाणी, जमशेदपुर: एशिया की सबसे बड़ी टेल्को को ऑपरेटिव सोसायटी अपने सदस्यों को दी जाने वाली लोन की सीमा में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. सोसायटी की हुई बैठक में लोन की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख करने पर फैसला हुआ. इस तरह सोसायाटी के सदस्यों को अब पहले के मुकाबले 50 हजार रूपए लोन ज्यादा मिलेगा. यह फैसला एक अगस्त से प्रभावी हो गया है.
उल्लेखनीय है कि सोसायटी अपने सदस्यों को बैंकों के ब्याज दर से कम दर पर लोन देती है, ताकि महंगाई के इस दौर में उनकी जरूरत पूरी हो सके. इस सोसायटी में पांच हजार से ज्यादा सदस्य हैं.
Advertisement
<

