
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्यौगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता एएसएल मोटर्स में टाटा टिगोर एक्सप्रेस-टी का पेट्रोल और CNG वर्जन लांच किया गया, जिसे फ्लीट ऑपरेटरों और कॉमर्शियल ग्राहकों के लिए विशेष रुप से डिजाइन किया गया है.
नई एक्सप्रेस-टी रेंज की शुरुआत से क्षेत्र के टैक्सी ऑपरेटरों, टूर ऑपरेटरों और कॉर्पाेरेट फ्लीट ग्राहकों को एक किफायती, भरोसेमंद और कम रनिंग कॉस्ट वाली सेडान का विकल्प मिलेगा, जो व्यावहारिक डिजाइन और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है.
पेट्रोल और CNG वेरिएंट ऑप्शन के साथ Xpres की इस नई रेंज का फोकस हाई-यूसेज सेगमेंट्स पर है, जिनमें एयरपोर्ट ट्रांसफर, कैब एग्रीगेटर्स, इंटरसिटी ट्रैवल, कर्मचारी परिवहन, रेंट-ए-कार सर्विसेज और टूरिस्ट टैक्सियां शामिल हैं.
टाटा टिगोर एक्सप्रेस-टी में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि मजबूत प्रदर्शन और स्मूथ ड्राइविंग प्रदान करता है.
ये मॉडल लंबे समय तक फ्लीट यूसेज और ज्यादा अपटाइम को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं.
Xpres CNG वेरिएंट में एडवांस ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है, जिससे बेहतर बूट स्पेस मिलता है.
इस वेरिएंट में 70-लीटर ट्विन सिलेंडर सीएनजी फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस सेटअप से इस सेगमेंट में ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशियंसी ऑफर हो सकती है और लंबी यात्रा आसानी से की जा सकती है.
वहीं कंपनी के ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी होने की वजह से कार के बूटस्पेस पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है. बता दें कि इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने सबसे Tata Altroz को लॉन्च करते हुए पेश की थी और उसके बाद से लगातार हर सीएनजी कार में ये टेक्नोलॉजी दी जा रही है.
ASL Motors के वाइस प्रेसिडेंट शुभम मुखोपाध्याय ने कहा कि हमें जमशेदपुर और आस-पास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए टाटा टिगोर एक्सप्रेस-टी पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पेश करते हुए खुशी हो रही है. यह वाहन फ्लीट ऑपरेटरों की बढ़ती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर दक्षता, आराम और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.
इस अवसर पर सेल्स जीएम सुमनदीप कौर, सेल्स मैनेजर मनीष चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

