
उदित वाणी, जमशेदपुर : टिस्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने टाटा स्टील के बोनस को ऐतिहासिक बताया है तथा कहा कि टाटा स्टील में आज तक अतिरिक्त 30 करोड़ 30 लाख बोनस कभी नहीं मिला. श्री उपाध्याय ने इसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी (संजीव कुमार चौधरी जी) एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने कम्पनी के मुनाफे में कमी के बावजूद बेहतरीन और ऐतिहासिक समक्षौता कराया है. श्री उपाध्याय के अनुसार, ऐतिहासिक बोनस समझौते के लिए युनियन के टीम के साथ_साथ टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी वी नरेन्द्रन, चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी संन्याल एवं इस्टेबलिशमेंट टीम बधाई एवं धन्यवाद के प्रात्र है, जिन्होंने कर्मचारियों के हित का ख्याल रखा.
Advertisement
<

