
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले के अपर उपायुक्त ने टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेस को टाटा लीज एकरारनामा के अनुसार बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत जमा की गई राशि का वर्षवार विवरण मांगा है. अपर उपायुक्त ने पत्र में कहा है कि इस योजना के तहत झारखंड के बीपीएल परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निमित कंपनी द्वारा वर्ष 2005 से कुल कितनी राशि अद्यतन जमा की गई है, के बारे में जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि झारखंड बीमा योजना के अन्तर्गत झारखंड के बीपीएल परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का राज्यादेश निकला था.
इसके तहत बीपीएल परिवारों के लिए टाटा स्टील द्वारा हरेक साल 25 करोड़ प्रीमियम दिया जाएगा, शेष राशि राज्य सरकार देगी. अपर आयुक्त ने लिखा है कि बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर 2005 से लेकर अब तक की राशि का विवरण 24 घंटे के अंदर दिया जाय.
