
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिंथेटिक कोर्ट पर चल रहे टाटा स्टील एआईटीए मेन्स नेशनल रैंकिंग वन लाख प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट 2023 में गुरुवार को महाराष्ट्र के गैर वरीयता प्राप्त अर्नव विजय पापरकर ने मेंस सिंगल्स वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया.
पापरकर ने ड्रॉ में तीसरी वरीयता प्राप्त प्रत्यूष मोहंती को 6-4 से हरा दिया. इसके बाद अनुभवी मोहंती ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया. निर्णायक मुकाबले में युवा पापरकर शांत रहे और फ्री प्वॉइंट्स देने से इनकार कर दिया क्योंकि फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने उलटफेर करना जारी रखा.
आखिरकार पापरकर ने 6-3,5-7,6-3 से जीत दर्ज की. वह शुक्रवार को फाइनल में अपने राज्य महाराष्ट्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त अथर्व शर्मा से भिड़ेंगे. शर्मा ने बंगाल के रीताब्रत सरकार के खिलाफ आसान मुकाबला जीता, क्योंकि उन्होंने 5-3 से मैच जीत लिया.
सरकार पहले से ही कंधे की चोट से जूझ रहे थे. मेंस फाइनल सुबह 7 बजे से होगा. पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 2:30 बजे निर्धारित किया गया है.

