
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर में कार्यरत ठेका मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन पर उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने टाटा पावर प्रबंधन से ज़वाब मांगा था, लेकिन टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका प्रतिष्ठान आरके ईरेक्टर ने कोई ज़वाब नहीं सौपा. इसके बाद टाटा पावर के मजदूरों ने एटक के राज्य सचिव के नेतृत्व में गोविंदपुर, अन्ना चौक से टाटा पावर के गेट तक मशाल जुलूस निकाला और आक्रोश प्रकट किया. मजदूरों ने मांग की कि अगर 11 फरवरी तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मज़दूर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. इसकी जवाबदेही टाटा पावर प्रबंधन की होगी.
Advertisement
<
