
उदित वाणी, जमशेदपुर: इन्फ्लूएंजा और कोरोना के बढ़े मामले के चलते शहर के सारे हॉस्पिटल अलर्ट मोड में आ रहे हैं. कोरोना के समय उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाला टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ने कोरोना और इन्फ्लूएंजा के चलते अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.
हॉस्पिटल प्रमुख ने सभी विभागों के प्रमुख को इसे लेकर अलर्ट कर दिया है. हॉस्पिटल में हाल में कोविड के एकाध मामले आने के बाद हॉस्पिटल ने बैठक कर अपनी तैयारी की समीक्षा की है. यही नहीं सरकार की ओर से जारी हो रहे गाइडलाइन को भी ध्यान रखा जा रहा है. वैसे डॉक्टरों को कहना है कि बहुत पैनिक होने की जरूरत नहीं है.
मौसम के चलते भी सर्दी-खांसी के मामले बढ़े हैं. बावजूद डॉक्टरों का कहना है कि वे भीड़ से बचें. घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें.
Advertisement
<

