
उदित वाणी, जमशेदपुर : विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प. योगासन भारत के राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान के तहत कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में योग विभाग ने इनडोर स्टेडियम, बिस्टुपुर में विशेष सत्र आयोजित किया. रथ सप्तमी से 19 फरवरी तक चल रहे अभियान में पीजी द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर, योग सर्टिफिकेट कोर्स, बीपीएड प्रथम-तृतीय सेमेस्टर, एनसीसी, एनएसएस एवं हॉस्टल छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की.

जिला योग एसोसिएशन का तत्वाधान
कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला सचिव मलय कुमार डे ने संपन्न किया. शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी ने उद्बोधन दिया कि सूर्य नमस्कार शारीरिक स्फूर्ति, आत्मबल एवं मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है. यह स्मरणशक्ति, मानसिक शांति एवं बौद्धिक विकास में सहायक है.
मंच संचालन व धन्यवाद
मंच संचालन योगाचार्य रवि शंकर नेवार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सास्वती मैती ने किया. व्यवसायिक पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. अन्नपूर्णा झा ने सफलता की बधाई दी. उन्होंने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना एवं योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाना रहा.

