
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबिली समारोह की कड़ी में शनिवार 26 जुलाई को दोपहर 11.55 बजे से चैंबर भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का कार्यक्रम होगा. वे मुख्य अतिथि के रूप में चैम्बर भवन पधारकर चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे और साथ ही कोल्हान एवं राज्य के औद्योगिक विकास पर अपनी बातें रखेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, पोटका के विधायक संजीव सरदार एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहेंगी.
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत पिछले दो महीने से व्यवसाय एवं उद्यम हित को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर द्वारा किया जा रहा है. प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम कोल्हान एवं राज्य के विकास को लेकर अहम साबित होगा और कोल्हान के व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण होगा. चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया इसकी तैयारी में लगे हुए हैं.
