
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्वर्गीय दिनेश चैधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार 13 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 4 बजे तक होगा. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे एवं जिले के सिविल सर्जन साहिर पॉल के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. इस अवसर पर स्व. दिनेश चैधरी के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे.
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चैम्बर के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है. इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन चैम्बर भवन में किया जा रहा है. स्व. दिनेश चौधरी का निधन कोरोना काल में अगस्त 2020 में चैम्बर के पदाधिकारी रहते हुआ था. स्व. चौधरी ने सिंहभूम चैम्बर के कई पदों पर रहकर व्यवसाय एवं उद्योग हित से संबंधित कार्य किए हैं. यह रक्तदान शिविर उन्हें श्रद्धाजलि स्वरूप आयोजित किया जाता रहा है.
अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर में आकर स्व. दिनेश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस पुण्य कार्य के सहभागी बनें. रक्तदान में 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग कर सकते हैं. चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस रक्त्दान शिविर में अवश्य आए.

