
उदित वाणी जमशेदपुर: Nanakshahi Calendar के अनुसार चेत माह में मनाए जाने वाले सिख नववर्ष के अवसर पर मानव सेवा को समर्पित एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को साकची स्थित Gurudwara Sahib Sakchi परिसर में किया गया। शिविर का आयोजन Rotaract Club of Jamshedpur के तत्वावधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा Robin Hood Army के सहयोग से किया गया।
शिविर के दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान Nishan Singh ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है और स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोग किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य करते हैं।
शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य सतनाम सिंह घुम्मन, हरविंदर सिंह, जसबीर सिंह गांधी और मनोहर सिंह मित्ये भी उपस्थित रहे। वहीं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से अध्यक्ष कुमार तेजश्वी, सचिव आफरीन शेख, चिन्मय दास सहित सेवार्थ परिवार के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बताया गया कि Rotaract Club of Jamshedpur द्वारा 9 मार्च से 15 मार्च तक “महादान 11.0” अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना है।
गौरतलब है कि Nanakshahi Calendar के अनुसार सिखों का नववर्ष देसी माह के हिसाब से 1 चेत को मनाया जाता है। यह दिन Guru Nanak Dev की शिक्षाओं और आध्यात्मिक नवचेतना का प्रतीक माना जाता है और इसी दिन से नानकशाही संवत की शुरुआत होती है।

