
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के श्री श्याम दरबार में प्रथम स्थापना वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई. रंग-बिरंगे निशानों के साथ 5 हजार से अधिक महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा बिष्टुपुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मंदिर लौटकर समाप्त हुई.
हजारों भक्तों ने किए दर्शन, नया स्वरूप आकर्षण का केंद्र
आयोजक समिति के सदस्य अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुराने श्याम बाबा मंदिर को नया रूप दिया गया है. स्थापना दिवस पर हजारों भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं. यात्रा में महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति में डूबकर उत्सव का आनंद लिया. कल भव्य भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.
Advertisement
<

