
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री जीण माता परिवार का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को मनाया जायेगा. दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी. महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होगी.
संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका और संस्थापक शंभू खन्ना ने बताया कि होली के बाद महा मंगल पाठ का कूपन का वितरण पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर शुरू कर दिया जायेगा.
मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका को आमंत्रित किया गया हैं. साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं. साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप टीम रहेगी.
इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगें.

