
उदित वाणी, कांड्रा: शुक्रवार को चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने जिले के दूसरे प्रभारी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पूर्व बीते 24 फरवरी को जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाया गया था, महज 21 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय की ओर से आईपीएस ऋषभ झा को हटाते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है.
Advertisement
<

