
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपने संगठनात्मक बदलाव के तहत कंपनी के सीनियर मैनेजर फिनिशिंग मिल और आईएल फोर अधिकारी एके झा को प्रोन्नत कर आएल थ्री अधिकारी बना दिया है. उनका नया पद हेड, मिल ऑपरेशन होगा. झा, टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट से ऑपरेट करेंगे.
आईएल थ्री अधिकारी शिवशंकर का तबादला
टाटा स्टील के आईएल थ्री अधिकारी और हेड एचआरबीपी मेन्टेनेंस एंड सपोर्ट सर्विसेस शिव शंकर का तबादला टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में हेड, एचआरबीपी ऑपरेशन्स के रूप में किया गया है. वे जयपुर से काम करेंगे.
Advertisement
<

