
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीबीएसई 12वी साइंस में 97.6 प्रतिशत हासिल कर शिवेन शर्मा ने शहर में पहला स्थान हासिल किया है। वह डीएवी बिष्टुपुर का छात्र है. शिवेन ने बताया कि भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं.
वे इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे परीक्षा के तैयारी के दौरान मोबाइल का उपयोग बिलकुल नहीं करता था. आनलाइन पढ़ाई के अलावे मोबाइल नहीं देखता था. ताकि ध्यान पढ़ाई पर लगा रहे. उनका कहना है कि पढ़ाई में सफलता और अच्छे मार्क लाने के लिए वे हर दिन 5-6 घंटे तक पढ़ाई करते थे.
उनका कहना है कि पढ़ाई को बोझ बनने नहीं देने से सफलता आसानी से मिल सकती है. शिवेन के पिता राजन शर्मा स्कूल के शिक्षक हैं जबकि उनकी मां डॉ श्वेता शर्मा प्रोफेसर हैं. शिवेन का कहना है कि माता पिता दोनों हमेशा हौसला बढ़ाते रहते हैं जिससे सफलता आसानी से मिल पाई.

