
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चैम्बर सदस्यों की सदस्यता सूची में सुधार का कार्य लगातार जारी है. सदस्यों को चैम्बर की सदस्यता सूची में अपने डेटा मसलन पार्टनरशिप, डायरेक्टर, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या किसी भी तरह के अन्य सुधार हेतु चैम्बर से फॉर्म लेकर इसे भरकर संबंधित डाक्यूमेंट्स के साथ चैम्बर कार्यालय में जमा कराना होगा. इसके बाद ही सदस्यता सूची में सुधार होगा.
बिना फऑर्म भरे एवं संबधित डाक्यूमेंट्स के सदस्यता सूची में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं होगा. सत्र 2023-25 में डेटा सुधार की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक तय की गई है. इसके बाद सदस्यता सूची में किसी तरह का कोई सुधार नहीं होगा. इसके लिए चैम्बर सदस्य चैम्बर के ऑफिशियल दूरभाष संख्या 0657-2320453/7644005111 पर फोन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी है.
सही जानकारी उपलब्ध कराएं
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर सदस्यों के संस्थानों में पार्टनरशिप, डायरेक्टर, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या किसी भी तरह के अन्य बदलाव होते रहते हैं. चैम्बर सदस्यों को अपने संस्थानों में हुए इन बदलावों को चैम्बर की अपनी सदस्यता सूची में अवश्य सुधार करवाना चाहिए, जिससे उन्हें भविष्य में चैम्बर में अपनी सदस्यता को लेकर कोई परेशानी न हो. चैम्बर अपने सदस्यों को यह सुविधा प्रदान करती है कि वे चैम्बर में उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने संस्थान की वर्तमान एवं सही जानकारी भरकर संबंधित डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन करें.
इससे उनकी सदस्यता सूची में सही जानकारी एकत्रित होगी और चैम्बर की सभी क्रियाकलापों की सही समय पर सही जानकारी सदस्यों को उपलब्ध होगी. चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे चैम्बर कार्यालय से फॉर्म लेकर और उन्हें भरकर संबंधित डाक्यूमेंट्स के साथ जल्द से जल्द अपनी सदस्यता सूची में सुधार करवा लें.

