
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीआईआई ईस्टर्न रीजन के चेयरमैन और आरएसबी ट्रांसमिशन लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और एमडी सुवेंद्र कुमार बेहरा (एस के बेहरा) ने हेमंत सोरेन को लगातार दूूसरी बार झारखंड का मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधाई दी है.
श्री बेहरा ने कहा है कि झारखंड में औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं और हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में यह राज्य अपनी मंंजिल जरूर हासिल करेगा. भारत के उद्योग झारखंड की नई सरकार के साथ काम करने के लिए काफी इच्छुक हैं और सीआईआई राज्य सरकार और उद्योगों के बीच प्रभावी पुल का काम करेगा.
Advertisement
<

