
उदित वाणी, जमशेदपुर: बैकुण् धाम सात मंदिर में 22 और 23 अगस्त को राणी सती दादी झुन्झुनू वाली का भादी मावस महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 22 अगस्त को संध्या 4 बजे मंगल पाठ से होगी। इस दौरान ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, दादी का श्रृंगार मनभावन फूलों से होगा और छप्पन भोग लगाया जाएगा। मंगल पाठ में शामिल होने के लिए कूपन जुगसलाई स्थित प्रमोद सरायवाला और मंदिर परिसर से उपलब्ध है।
शनिवार 23 अगस्त को सुबह 6 बजे से पूजा, जात और धोक की शुरुआत होगी। संध्या 5 बजे से मेले का आयोजन किया गया है।
बैकुण्ठ धाम प्रबंध समिति ने सभी भक्तों से मंदिर पहुंचकर राणी सती दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Advertisement
<

