
उदित वाणी, आदित्यपुर : सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मोहन चौधरी की माता रमा देवी (पति-सुखदेव चौधरी) का आज उपचार के क्रम में टीएमएच में देहांत हो गया. वे लगभग 75 वर्ष की थी तथा विगत 15 दिनों से वेंटिलेटर पर उनका उपचार चल रहा था. वे अपने पीछे दो पुत्र-पुत्रवधू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. उनका अंतिम संस्कार बुधवार 23 जुलाई को पार्वती घाट पर होगा. इस हेतु बुधवार 23 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-12 स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकाली जायेगी. नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष राधा साँडिल्य तथा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने रमा देवी की मृत्यु पर संवेदना जताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
Advertisement
<

