
उदितवाणी, जमशेदपुर: विद्यार्थियों को कंप्यूटर के महत्व से अवगत कराने के लिए डिमना रोड स्थित आरवीएस अकादमी में विशेष सभा का आयोजन किया गया.
विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती वीशा मोहिंद्रा, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें कम्प्यूटर संबंधी तथ्य, प्रश्नोत्तरी और भाषण शामिल थे. चेयरमैन बिंदा सिंह ने कहा कि कंप्यूटर की प्राथमिक जानकारी सभी को होनी चाहिए, क्योंकि यह युग आधुनिक यंत्रों को समर्पित है खासकर कंप्यूटर जिसका उपयोग हर क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे.
Advertisement
<

