उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक के पास रहने वाले अनिल अग्रवाल के घर चोरी के मामले में पुलिस ने गौरी शंकर रोड निवासी मो अजहर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अजहर को कोलकाता से गिरफ्तार है. अजहर की निशानदेही में पुलिस ने चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है. पुलिस रविवार को मामले का खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार चोरी करने के बाद अजहर चोरी के सारे गहने अपनी मां को देकर कोलकाता भाग गया था. इधर, पुलिस लगाकर आस–पास के सीसीटीवी की जांच कर रही थी. पुलिस ने चोर को पहचानकर उसके घर पर छापेमारी की. पुलिस ने अजहर के मां से पूछताछ भी की. पूछताछ में अजहर की मां ने पुलिस को बताया कि अजहर कोलकाता में है जिसके बाद पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. बता दे कि 19 नवंबर की शाम अनिल परिवार संग छठ घाट पर गए थे. पूजा से वापस घर लौटे तो खुद दुकान में रुक गए जबकि माता को ऊपर भेज दिया. उसकी माता जब ऊपर गई तो पाया कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है. चोरों ने दो कमरों में रखे अलमीरा से चोरी की. अनिल के अनुसार चोरों ने घर पर रखे एक लाख नकद समेत 10 लाख के गहनों की चोरी हुई थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई में हुए चोरी मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया कोलकाता से गिरफ्तार, चोरी का सामान भी किया बरामद
Advertisement
<

