
उदित वाणी, जमशेदपुर: हर्बल एंपावरमेंट थ्रू आयुर्वेदा एंड रिजुवनेटिंग ट्राइबल सोसायटी (हाट्र्स संस्था) और राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों को पोषक तत्वों के बारे में शिक्षित किया गया.
50 से अधिक बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया. हाट्र्स संस्था की ओर से पोषक तत्वों के विशेषज्ञ अरुण लिखमानिया ने बच्चों को आज के लाइफस्टाइल की जानकारी दी और बताया कैसे खाना है और जो खाना में केमिकल्स आ गए हैं, उससे कैसे बचना है.
बच्चों ने इसे काफी गंभीरता से सुना. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रधानाचार्य शोभा कुजूर, प्रभारी ममता, इंचार्ज लूसी और तनुजा एवं संस्था की ओर से गोविंद माधव शरण, डॉ. विश्वराज लाल, जितेंद्र, देवी, अपूर्वा लिखमनिया आदि उपस्थित थे.

