
उदित वाणी, रांची: पुलिस व सुरक्षाबलों की कार्रवाई से त्रस्त प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है.
इनमें झारखंड समेत बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर राज्यों में बंद की घोषणा की गई है. वहीं बंद की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिले के एसएसपी व एसपी को अलर्ट जारी किया गया है.
Advertisement
<

