
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – जमशेदपुर शाखा द्वारा शहर के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार *उदित वाणी* के संपादक युवा उदित अग्रवाल का सम्मान किया गया.
मंच की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेस जगत में उनके योगदान एवं मंच की सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से समाचार में स्थान देने हेतु आभार व्यक्त किया गया.
इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, उपाध्यक्ष युवा हेमंत गुप्ता, सह सचिव युवा प्रकाश बजाज एवं युवा उत्तम शर्मा उपस्थित रहे.
सम्मान ग्रहण करते हुए संपादक उदित अग्रवाल ने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मंच सहित समाज के विभिन्न सकारात्मक कार्यों को समाचार माध्यमों से निरंतर प्रोत्साहित करते रहेंगे.

