
उदित वाणी, जमशेदपुर : मूलनिवासी संघ के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल को त्वरित रूप से लागू करने की मांग उठाई.
संघ के नेता विजय यादव ने कहा, “एक ओर जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही, वहीं यूजीसी बिल को कानूनी पेंच में फंसा कर न्यायालय के माध्यम से रोका जा रहा है.” पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.
प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया, “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी.” उनका कहना था कि ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा.
पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखा. मामले में प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है.

