
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के एनसीसी यूनिट में पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट-2 के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर परमाणु ऊर्जा का देश के विकास में योगदान विषय पर पोस्टर व मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस प्रतियोगिता में 57 कैडेट्स ने भाग लिया एवं परमाणु ऊर्जा से संबंधित अपना-अपना मॉडल बनाया व प्रस्तुत किया. कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट मेंबर व हिंदी के प्रोफेसर पुरुषोत्तम प्रसाद, साइंस की शिक्षिका डॉ. जया कच्छप व कॉलेज की एनसीसी कोऑर्डिनेटर मिस ऋतु मौके पर उपस्थित थीं.
जिन्होंने कैडेट को परमाणु ऊर्जा के महत्व व देश के विकास में उसके योगदान के बारे में बताया.
Advertisement
<

