
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल [एमजीएम] मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट [पीजी] सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है.
इस दिशा में एमजीएम प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों में 38 नई पीजी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है तथा उसे नेशनल मेडिकल कमीशन [एनएमसी] के मानकों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
बताया गया कि एमजीएम के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अगले शैक्षणिक सत्र से पीजी सीटों की संख्या 51 से बढ़कर लगभग 89 हो जायेगी. मामले में एमजीएम प्रबंधन द्वारा सीट बढ़ाने का आवेदन पहले ही दिया जा चुका है.
Advertisement
<

