
उदित वाणी, जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा “My Rights, My Voice (मेरे अधिकार, मेरी आवाज़)” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, समानता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था.
कुल 13 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचारों के माध्यम से समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया.
प्राप्त निबंधों में से तीन सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन किया गया-
प्रथम पुरस्कार युवा नीरज अग्रवाल (धनबाद) को, द्वितीय पुरस्कार युवा अश्विनी अग्रवाल (जमशेदपुर) को तथा तृतीय पुरस्कार युवा श्रुति अग्रवाल (जमशेदपुर, आकृति व्हील्स कालीमाटी) को प्रदान किया गया. विशिष्ट पुरस्कार युवा उत्तम शर्मा (जमशेदपुर) को मिला.
शाखा द्वारा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों का उत्साह और सृजनात्मकता ही इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता है.
कार्यक्रम संयोजक युवा हेमंत गुप्ता एवं युवा नितिन बरवालिया ने आयोजन को सफल एवं अनुकरणीय बताया.

