
उदित वाणी, जमशेदपुर: होली के उल्लासमय पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा हंसी, व्यंग्य और ठहाकों की अनूठी सौगात लेकर आ रहा है. 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को “हास्य तरंग – ठहाकों की एक संध्या” नामक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन कुसुम कमानी प्रेक्षागृह, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल प्रांगण, बिष्टुपुर में होगा.
देशभर से मशहूर हास्य कवि
देश के विभिन्न प्रांतों से सुप्रसिद्ध कवि अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. जबलपुर से सुदीप भोला, उदयपुर से राव अजातशत्रु, दिल्ली से विनोद पाल, उन्नाव से स्वयं श्रीवास्तव और दिल्ली से कवयित्री खुशबू शर्मा हास्य-व्यंग्य व समसामयिक रचनाओं से वातावरण ठहाकों से गुंजायमान करेंगे.
निःशुल्क प्रवेश, परिवार सहित आमंत्रित
मारवाड़ी युवा मंच ने शहरवासियों से परिवार-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली को हंसी के रंगों से सराबोर करने की अपील की. प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, किंतु प्रवेश पत्र शहर के वितरण केंद्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं.
भव्य आयोजन की तैयारी
विकास शर्मा, उत्तम शर्मा, अनुप शर्मा, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, रविशंकर सोनी, आशीष अग्रवाल, शशांक भालोटिया, मयूर संघी, हेमंत अग्रवाल, हर्ष, शिव चंद शर्मा, संजय शर्मा, नितिन बरवालिया, उत्सव अग्रवाल, नीरज शर्मा, संजय अग्रवाल, पंकज शर्मा, राजकुमार मित्तल, राघव खंडेलवाल, हर्ष अग्रवाल, राम संदीप अग्रवाल, सहर्ष गोयल, चेतन गर्ग सहित समस्त सदस्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं.
कार्यक्रम निदेशक मंडली अशोक गोयल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सुरेश शर्मा (लिप्पू) एवं अश्विनी कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

