
उदित वाणी जमशेदपुर :हावड़ा-खड़गपुर-टाटा रेलखंड में चलने वाली कई यात्री ट्रेनें 9 फरवरी को देरी से चलने की सूचना है। इसमें जोन की वीवीआईपी ट्रेन हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। अत्यधिक देरी के कारण रेलवे ने इस ट्रेन को 10 फरवरी को रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, 9 फरवरी को ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 3:15 बजे बड़बिल के लिए प्रस्थान करेगी। अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का नया शेड्यूल इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: रात 10:30 बजे शालीमार से प्रस्थान
ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस: शाम 5:15 बजे हावड़ा से प्रस्थान
ट्रेन संख्या 18045 शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस: दोपहर 3:00 बजे शालीमार से प्रस्थान
ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-मद्रास कोरोमंडल एक्सप्रेस: शाम 6:00 बजे शालीमार से प्रस्थान
धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस (03309/03310) के समय में बदलाव किया गया है:
8, 15 और 18 फरवरी 2025 को धनबाद से खुलने वाली 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस 140 मिनट की देरी से चलेगी।
9, 16 और 19 फरवरी 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस 140 मिनट की देरी से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेटेड समय की जानकारी अवश्य ले लें।
