
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या – 10 क्षेत्र के संकोशाई श्यामनगर निवासी विलास प्रजापति, पिता – स्व कुलदीप प्रजापति का वोट सोमवार को किसी दूसरे ने डाल दिया. दोपहर करीब 12 बजे जब मतदान केंद्र पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपका वोट तो किसी ने डाल दिया है. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद प्रत्याशी हीरालाल प्रजापति को दी. फिर दुबारा पीठासीन अधिकारी के पास ले जाकर कहा तो उन्हें दोपहर 2 बजे रुकने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि संकोशाई 01, श्यामनगर में रहते हैं दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे और अंदर घुसे तो बताया गया कि आपका नाम से दूसरा कोई देकर चल गया है.
प्रत्याशी हीरालाल प्रजापति को जानकारी दी और पीठासीन पदाधिकारी से मिले तो आश्वासन दिया गया कि रुकिए आपको थोड़ी देर बाद वोट दिलवाएंगे. वह एक हाथ से दिव्यांग है जो बीमारी के कारण 20 साल पहले हाथ कटवा लिए हैं. फुंसी से जख्म हुआ था और उसके बाद डॉक्टर के कहने पर हाथ कटवाना पड़ा. एक पैर से भी दिव्यांग है. 2 बेटा (20 वर्ष, 18 वर्ष) एवं 1 बेटी (16 वर्ष), दिव्यांग पेंशन और राशन से गुजारा कर रहे हैं.

