
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वेयर हाउस में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. मानगो नगर निगम के 190 बूथ के लिए 48 टेबल लगाए गए है यहां का चुनाव परिणाम चार राउंड में आएगा.
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता 9544 मत प्राप्त कर आगे चल रही है. सुधा गुप्ता 1666 मतों से आगे चल रही हैं.
यहां सुधा गुप्ता को कुल 9544 मत मिला जबकि भाजपा समर्थित प्रतियाशी संध्या सिंह (नीरज सिंह की पत्नी) को 7878 मत प्राप्त हुआ है.
मानगो नगर निगम में पहले राउंड की काउंटिंग के बाद प्राप्त मत
1. सुधा गुप्ता- 9544
2. संध्या सिंह- 7878
3. शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान- 1523
4. सुशीला सिंह- 1483
5. कुमकुम श्रीवास्तव- 601
6. बनिता सहाय- 538
7. राईमुनी सुण्डी- 418
8.जेवा कादरी- 416
9. इंदिरा सुन्डी- 374
10. लक्की सिंह- 249
11. पार्वती देवी- 222
12. सोनामुनी सोरेन- 222
13. प्रतिभा रानी- 160
मानगो नगर निगम में 13 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं हालांकि, प्रमुख मुकाबला सुधा गुप्ता और संध्या सिंह के बीच में ही है सुधा गुप्ता को कांग्रेस का समर्थन है जबकि, संध्या सिंह भाजपा समर्थित हैं.
इसी बीच वार्ड स्तर पर भी परिणाम सामने आने लगे हैं.
मानगो के इन वार्डो का आया नतीजा :
मानगो वार्ड नंबर 1 – कबिता पोद्दार 1175 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
मानगो वार्ड नंबर 2 – काशिफ रजा खान 479 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
मानगो वार्ड नंबर 3- मो० मुस्तकीम अंसारी 1558 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
मानगो वार्ड नंबर 4 – मौमिता चटर्जी 1173 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
मानगो वार्ड नंबर 5 – राहुल कुमार कश्यप 701 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
मा नगो वार्ड नंबर 6 – रवींद्र सिंह सिसोदिया – प्राप्त वोट 430 (223 वोट से विजय)
मानगो वार्ड नंबर 9 – राजेश सिंह – विजयी
मानगो वार्ड नंबर 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं होने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त
मानगो वार्ड नंबर 33 में प्रत्याशी शीतल रजक का निधन हो जाने से चुनाव स्थगित
वही जुगसलाई नगर परिषद से प्रथम चक्र काउंटिंग के बाद हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर आगे चल रही है. नौशीन खान 5228 मतों से आगे चल रही हैं.
यहां नौशीन खान को कुल 6654 मत मिला जबकि भाजपा समर्थित प्रतियाशी रिंकू सिंह (गुड्डू सिंह की पत्नी) को 1426 मत प्राप्त हुआ है.
दूसरी ओरे चाकुलिया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद संध्या रानी सरदार 1729 मत प्राप्त कर आगे चल रहीं हैं
उदित वाणी दिनभर आपको मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी, सटीक और ताज़ा जानकारी लगातार उपलब्ध कराता रहेगा.

