
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं. 23 फरवरी को होने वाले इस चुनाव में मेयर के साथ-साथ 36 परिषद सदस्यों का भी चुनाव होगा.
31 नंबर वार्ड की प्रत्याशी मंजू देवी पूरी ताकत झोंककर प्रचार अभियान में जुट गई हैं. वे अपनी जीत का दावा करते हुए कहती हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी.
मंगलवार को उन्होंने अपना चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के हाथों करवाया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.
Advertisement
<

