
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव से पूर्व राजनीतिक समीकरण उस समय हिले, जब प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता सहाय ने मेयर पद पर दावेदारी की. वर्षों तक महिलाओं व नवजातों की निस्वार्थ सेवा करने वाली डॉ. सहाय अब मानगो को स्वर्णिम नगर बनाने के संकल्प के साथ राजनीति में उतरी हैं.
विकास के स्पष्ट लक्ष्य
चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कहा कि उनका पूरा समय मानगो के विकास को समर्पित होगा. जाम-मुक्त सड़कें, ट्रैफिक सुधार, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं व महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताएं हैं.
मजबूत दावेदार का उदय
जमीनी जुड़ाव, लंबा सेवा अनुभव व जनता से भावनात्मक रिश्ता डॉ. सहाय को मजबूत चेहरा बनाते हैं. उनकी एंट्री से चुनाव में नया जोश व दिशा का संकेत मिल रहा है.

