
उदित वाणी, जमशेदपुर: को ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आदिवासी हो समाज युवा महासभा, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत लागुरी की अध्यक्षता में बैठक हुई.
इस बैठक में विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी दिनांक 22 जनवरी 2023 को 10वॉं मागे मिलन समारोह ( मागे पोरोब) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.
कार्यक्रम संचालन हेतु पदाधिकारियों को चयनित किया गया जिसमें अध्यक्ष- मधुसुदन बारी, उपाध्यक्ष- हरि होनहागा, कोषाध्यक्ष-कुलभूषण बिरुली, सहकोषाध्यक्ष-कृष्णा चंद्र पूर्ति, सचिव – प्रशांत बारी, सहसचिव- राम गोडसोरा, मीडिया प्रभारी – राजेश सिंकु श्याम प्रकाश हेंब्रम लाल दिग्गी सलमान गोप शामिल है.
इसके अलावा दिऊरी – लाल सिंह सिरका,बल्लभ सिंकु, सचिन सिंकु, सरदार सिंकु, सुरजा पुरती.अकाश दिग्गी,धनेश्वर ईचागुटु सुरा बिरूली नियुक्त किए गए हैं. आयोजन के लिए सलाहकार प्रो. संजीव कुमार बिरुली, प्रो. संगीता बिरुवा, प्रो.सुनीता बांकिरा, सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरूवा, सर्जेंट मेजर रांधो देओगम और संजय गागराई बनाए गएहैं.
Advertisement
<

