
उदित वाणी, जमशेदपुर : समाज सेवा की प्रेरक कड़ी को आगे बढ़ाते हुए *लोक समर्पण, जमशेदपुर* की ओर से आगामी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सोन मंडप, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आयोजित होगा.
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराते हुए मानवता की सेवा को प्रोत्साहित करना है. “आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है,” इस संदेश के साथ जनसहभागिता की अपील की गई है.
लोक समर्पण के सदस्यों ने नगरवासियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे अपने मित्रों के साथ इस पुनीत कार्य में शामिल होकर सफल रक्तदान अभियान में सहयोग करें.
आयोजक समिति का कहना है-“रक्तदान महादान है, इसे करके देखें, अच्छा लगता है.” सभी इच्छुक नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है.

