
बिजली की मांग 3200 मेगावाट, आपूर्ति 1900 मेगावाट
उदित वाणी, जमशेदपुर: एक बार फिर जमशेदपुर व आसपास के लोगों की बिजली की कटौती से परेशानी बढ़ गई है. उमस भरी गर्मी में रात के वक्त घंटो बिजली गुल रह रही है. बताया जाता है कि फिर से मांग व आपूर्ति में अंतर होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है. राज्य में बिजली की मांग 2300 मेगावाट हो गई है, लेकिन आपूर्ति 1900 मेगावाट पर सिमट गई है.
तेनुघाट की एक यूनिट में खराबी आने के कारण राज्य को बिजली आपूर्ति आधी हो गई है. यहां से 350 की जगह 170 मेगावाट बिजली मिल रही है. जेबीवीएनएल संकट कम करने के लिए इडियन एनर्जी एक्सचेंज से 200 से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदने का प्रयास पर रहा है. लेकिन, 70 से 90 मेगावाट बिजली ही मिल पाइ.


Advertisement
<

