
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल ने अपनी संस्थापक सदस्य लक्ष्मी वर्धराजन की स्मृति में को छठी लक्ष्मी वर्धराजन मेमोरियल इंटर प्रोजेक्ट स्कूल क्विज का आयोजन किया.
इस क्विज में सभी हिंदी परियोजना स्कूलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 5 स्कूलों ने भाग लिया. इनमें केपीएस मानगो, केएसएमएस गोलमुरी, प्रेम ज्योति प्रांगन, कॉन्वेंट प्रोजेक्ट स्कूल और केपीएस कदमा शामिल हैं.
प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी थे. पूरे कार्यक्रम का संचालन छात्रा सीमा सिंह सरदार और प्रीतम कुमार ने किया. क्विज में कुल 5 राउंड में प्रश्न पूछे गए. इसमें केएसएमएस, गोलमुरी ने प्रथम पुरस्कार, कॉन्वेंट ने प्रथम उपविजेता और प्रेम ज्योति प्रांगन ने द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार जीता.
इससे पूर्व प्राचार्य राधा श्रीनिवासन ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्राचार्य, डीबीएमएस न्यासी बोर्ड द्वारा किया गया. मौके पर बी. चंद्रशेखर और ललिता चंद्रशेखर उपस्थित थीं.
Advertisement
<

