
सीयूईटी स्कोर के आधार पर चांसलर पोर्टल पर जारी की जाएगी मेधा सूची
उदित वाणी जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में सीयूईटी लागू होने के बाद भी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ही स्नातक में दाखिला लिया जाएगा. यह जानकारी सोमवार को कोल्हान विवि के कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को दी. उन्होंने बताया कि इस बार सीयूईटी की प्रवेशपरीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है.
विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिले स्कोर के आधार पर ही चांसलर पोर्टल पर आवेदन करना है और उसी स्कोर के आधार पर विद्यार्थियों की मेधा सूची चांसलर पोर्टल के माध्यम से जारी की जाएगी. इसी मेधा सूची के हिसाब से दाखिला लिया जाएगा. कुलपति ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों इस क्रम में कुलपति ने कोल्हान विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों को एफिलिएशन को लेकर तय मानकों की जानकारी भी दी. कहा कि एफिलिशन के लिए 15 सितंबर तक आवेदन करना होगा. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
विश्वविद्यालय आवेदन की जांच के बाद 15 जनवरी तक राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पास भेजेगी. यह जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गंगाधर पंडा ने सोमवार को विवि के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, हेड, डीन और अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में दी. राज्य के कुलाधिपति के साथ 27 मार्च को बिनोबा भावे विश्वविद्यालय में हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में उन्होंने यह जानकारी दी.
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा भेजे पत्र पर अगर किसी तरह की जानकारी चाहिए होगी तो 15 फरवरी तक पत्र विवि को वापस भेज दिया जाएगा. 15 मार्च तक विवि को पुन: आवेदन जमा कराना होगा. सरकार 15 मई तक एफिलिएशन संबंधी निर्णय ले लेगी. पांच साल तक का एफिलिएशन पूरा कर चुके कॉलेजों के लिए नैक का एक्रीडेशन अनिवार्य होगा. स्थायी एफिलिएशन के लिए नैक एक्रीडेशन में उक्त कॉलेज को बी प्लस ग्रेड मिलना अनिवार्य है.
कुलपति ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है. कोर्स में शामिल कर इसकी पढ़ाई होगी. इसके साथ ही घंटी आधारित शिक्षको की सेवा आगे जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि पीएचईडी के नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जेट की प्रक्रिया शुरु करने का दिशा निर्देश मिला है. बैठक में कम से कम तीन वोकेशनल कोर्स शुरू करने की स्वीकृति दी गई है. कॉलेजों का नैक एक्रीडेशन समय पर करने तथा विश्वविद्यालय का एजी ऑडिट अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है.

