
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा इंतज़ाम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि :
– सीसीटीवी कैमरे 24×7 कार्यशील रहें** और उनकी रिकॉर्डिंग का बैकअप समयबद्ध रूप से संधारित हो.
– वेयरहाउस का दैनिक निरीक्षण रजिस्टर एवं लॉगबुक पारदर्शी और अद्यतन रूप में रखा जाए.
– किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.
उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की समयबद्ध समीक्षा करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को और मज़बूत करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा.

