
उदित वाणी, जमशेदपुर : किरूवीरू गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 11,000 रुपये की भेंट दी गई. इस दौरान प्रधान भगवान सिंह और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना भी की गई.
कार्यक्रम में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह बिला, सलाहकार सुरजीत सिंह (खुशीपुर), सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, किरूवीरू गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह, सलविंदर सिंह, बगीरा सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान कुलदीप कौर, बलजीत कौर, गीता कौर आदि उपस्थित थे.

