
उदित वाणी, आदित्यपुर : शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर के पास श्याम कुंज श्री श्याम मेडिकल परिसर रविवार की देर शाम खांटुं वाले श्री श्याम बाबा के भक्तिभाव से सराबोर हो उठा. मौका था, कार्तिक मास की ग्यारस पर खाटू श्री श्याम प्रभु के दरबार में आहूत भव्य भजन संध्या और छप्पन भोग महोत्सव का.
इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर में “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंजते रहा. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम 7.31 बजे बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर की गई. जबकि रात्रि 8.01 बजे से भजन संध्या की शुरुआत हुई, जिसमें गायक मनीष अग्रवाल एंड पार्टी ने खाटू श्याम प्रभु की भक्ति में एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों की धुन पर भक्त झूम उठे और वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया.
तत्पश्चात रात्रि 8.31 बजे बाबा श्री श्याम को छप्पन भोग का महाभोग अर्पित किया गया. वहीं, रात्रि 8.30 बजे से महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आयोजन का सफल संचालन भक्त सुशील कुमार अग्रवाल, मिलन अग्रवाल और मनीष कुमार अग्रवाल के संयुक्त प्रयास से हुआ.

