
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद ने मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच कपाली और मानगो के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई. परवेज आलम ने कहा कि पड़ोसी नगर निकाय होने के कारण आपसी समन्वय से जनता की समस्याओं का समाधान आसान हो सकता है. मेयर सुधा गुप्ता ने इस मुलाकात के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करेंगी. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे.

