- स्वर्गीय गणेश महतो भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर कई पदों पर रहकर क्षेत्र के लिए किया जनसेवा
उदित वाणी, कांड्रा: भाजपा के वरिष्ठ नेता और सरायकेला ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि, सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर रहे गम्हरिया निवासी स्वर्गीय गणेश महतो के घर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. बता दें कि गणेश महतो का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे किडनी रोग से ग्रसित थे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा दुख की इस घड़ी में पार्टी स्वर्गीय महतो के परिजनों के साथ खड़ी है. स्वर्गीय महतो की कमी पार्टी को सदैव खलेगी. वे एक जुझारू और मेहनती कार्यकर्ता थे. उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
स्वर्गीय गणेश महतो का 17 तारीख से रहा हमेशा नाता
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और कई पदों पर आसीन 51 वर्षीय स्वर्गीय गणेश महतो का निधन 17 जनवरी 2023 को टीएमएच में हो गया। आपको बता दें कि स्वर्गीय गणेश महतो का जन्म तिथि 17 तारीख था।जोकि जन्म और मृत्यु की तिथि सामान्य है। साथ ही कुछ उनके निजी मित्रों ने बताया कि गणेश दा का 17 अंक से काफी लंबे दिनों से जुड़ाव रहा है। 18 तारीख दोपहर 2:17 मिनट में पार्वती घाट में मुखाग्नि उनके पुत्र के द्वारा दी गई ।
स्वर्गीय गणेश दा को अंतिम विदाई में सम्मिलित हुए कई लोग
नम आंखों से स्वर्गीय गणेश महतो विदाई देने वालों का जनसैलाब टूट पड़ा सभी लोगों ने भावुक होकर उनके अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए जिसमें पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी, भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली,भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो,झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो,झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो उर्फ लकरु महतो, पवन अग्रवाल, जॉनी केडिया, भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, विमल बर्मन,अजीत सिंह, गौतम महतो, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, कृष्णा प्रधान, संजय सरदार, मनोज महतो, अमरेश गोस्वामी, मुन्ना मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, भाजपा नेता मनोरंजन सिंह, राहुल सिंह, श्याम महतो क्षेत्र के कई गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक लोग उपस्थित थे।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।