
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल में 8वीं ज्योति इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह टूर्नामेंट तीन से पांच नवंबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 18 स्कूलों ने भाग लिया.
इसमें आठ हाई स्कूल ब्वॉयज टीम, 13 प्लस टू ब्वॉयज टीम, प्लस टू की नौ गर्ल्स टीम भाग ले रही हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 326 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य छात्रा का ऑल राउंड डेवलपमेंट करना, खेल को बढ़ावा देना तथा खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभा को उभारना है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश त्रिपाठी (डीएसओ), सीजी थॉमस (ज्योति को-ऑर्डिनेटर), डीबीएमएस संस्था की चेयरपर्सन (एडमिनिस्ट्रेशन) एवं मैनेजिंग कमेटी की प्रेसिडेंट ललिता चंद्रशेखर, चेयरपर्सन (फाइनांस) बी. चंद्रशेखर, सचिव उमा रमणी, संयुक्त सचिव अनीता रामकृष्ण, प्रार्चाया गुरप्रीत भामरा, उप प्राचार्या सुर्पणा रॉय एवं एस. शीरीन, गेम्स को-ऑर्डिनेटर सुप्रभा पांडा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

