
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी युवा समाजसेवी दीपक अग्रवाल रामूका जनसेवा के लिए चर्चित नाम हैं. पेशे से व्यवसायी एवं उच्च शिक्षित दीपक अग्रवाल रामूका का जीवन उद्देश्य ही आमजनता की निष्ठापूर्वक सेवा करना है. वे जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में अपने वार्ड का समुचित विकास एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए मैदान में उतरे हैं.
वार्ड संख्या 12 में स्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल एवं श्री राजस्थान शिवमंदिर के विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ये संस्थान आज सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन चुके हैं. दीपक अग्रवाल रामूका न केवल अपने वार्ड, बल्कि जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखंड एवं अखिल भारतीय स्तर पर समाजसेवा में सक्रिय हैं. वे सदैव क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं.
वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने कहा, “पार्षद पद पर निर्वाचित होने पर मैं सदैव आमजनता की सेवा में निष्ठापूर्वक सक्रिय रहूंगा.”

