
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई में वोगस वोटिंग को लेकर लगातार हंगामे की खबर आ रही है, जुगसलाई चौक बाजार स्थित पुराना मारवाड़ी धर्मशाला के वार्ड नंबर 9 में वोगस मतदान का आरोप लगा कर रिंकू सिंह एवं समर्थकों ने प्रशासन का जमकर विरोध किया, प्रशासन पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान के पक्ष में काम करने का आरोप लगाए, रिंकू सिंह ने इस बूथ के मतदान को रद्द करने की मांग की,
क्या था हंगामे का कारण
बताया जाता है कि कुछ महिला मतदाता हिजाब पहन कर मतदान करने आई थी इसपर रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने चेहरा दिखा कर और मतदाता सूची से चेहरे का मिलान कर मतदान करने की बात कही, इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हुआ, वार्ड नंबर 13 की वार्ड सदस्य प्रत्याशी नलिनी सिंहा ने कहा कि यहां अब तक बिना चेहरा और पता और पिता के नाम का मिलान किए ही वोट देने दिया जा रहा है हमारा इसी बात को लेकर विरोध है हंगामे के कारण लगभग एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा.

