
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव के पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान 6654 मत प्राप्त कर आगे चल रही है. नौशीन खान 5228 मतों से आगे चल रही हैं.
यहां नौशीन खान को कुल 6654 मत मिला जबकि भाजपा समर्थित प्रतियाशी रिंकू सिंह (गुड्डू सिंह की पत्नी) को 1426 मत प्राप्त हुआ है.
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद प्राप्त मत
1. नौशीन खान- बेन्च – 6654 मत (77.18%)
2. रिंकु सिंह- ईटें – 1426 मत (16.54%)
3. डॉली मल्लीक- चूड़ियॉ – 159 मत (1.84%)
4. बलबीर कौर- बिस्कुट – 131 मत (1.52%)
5. नीलुफर हुसैन- बैटरी टार्च – 105 मत (1.22%)
6. मुस्सर्रत खातुन- बक्सा – 84 मत (0.97%)
7. इंदू देवी-एअरकंडीस्नर -40 मत (0.46%)
8. जसप्रीत कौर- छड़ी – 22 मत (0.26%)
इसी बीच वार्ड स्तर पर भी परिणाम सामने आने लगे हैं.
यहां से ये वार्ड पार्षद जीते:
जुगसलाई वार्ड नंबर 01 – शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 02 – मो0 इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 03 – जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई वार्ड संख्या 04 – राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
जुगसलाई नगर परिषद से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षदः
वार्ड सं. 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी
वार्ड सं. 06 से फिरदौश परवीन
वार्ड सं. 09 से सालेहा अमीरा
वार्ड सं. 10 से आमरीन प्रविन
वार्ड सं. 11 से राशीद इकबाल अंसारी
जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथ के लिए 14 टेबल लगाए गए है यहां का परिणाम 3 राउंड के मतगणना के बाद ही आ जाएगा.
दूसरी ओरे चाकुलिया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद संध्या रानी सरदार 1729 मत प्राप्त कर आगे चल रहीं हैं
उदित वाणी दिनभर आपको मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी, सटीक और ताज़ा जानकारी लगातार उपलब्ध कराता रहेगा.

